,
कई ट्रेने होगी प्रभावित ,अधिसुचना जारी
जमशेदपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 22 नवबंर को टाटानगर और गम्हरिया के बीच गार्डनर बदलने के लिए ट्रॉफिक सह पॉवर ब्ल़ॉक करने का निर्णय लिया है। यह ब्लॉक सुबह 11 शाम के तीन बजे तक किया जाएगा। इसको देखते हुए रेलवे ने इस्पात एक्सप्रेस सहित कई महत्वपुर्ण ट्रेनो को नियत्रीत करने का फैसला लिया है। इस दौरान कुछ ट्रेनो को शार्ट टर्मिनेट भी किया जाएगा। जो टाटानगर के बजाय गम्हरिया स्टेशन पर अपनी संक्षिप्त यात्रा समाप्त करेगी। जबकि कुछ ट्रेनो के समय मे भी परिवर्तन किया गया है।घनबाद टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 13301 कांड्रा तक आएगी वही से 13302 बनाकर घनबाद के लिए वापस कर दी जाएगी .यह ट्रेन कांड्रा –टाटानगर के बीच रद्द रहेगी ।हटिया-टाटानगर 58662 को गम्हरिया टर्मिनेट कर वापस कर 58661 बना कर हटिया को वापस कर दिया जाएगा. यह ट्रेन गम्हरिया –टाटा – गम्हरिया के बीच रद्द रहेगी।
इसके अलावे कुछ ट्रेनो के समय मे परिवर्तन किया गया है। आसनसोल से खुलने वाली आसनसोल-टाटानगर ई एम यु पैसेजर सुबह 8.25 के बदले 10.25 मिनट मे खुलेगी। जबकि 18101टाटा-जम्मुतवी एक्सप्रेस दोपहर 2.50 मिनट के बदले शाम के तीन बजे खुलेगी। वही टाटा- बरकाकाना पैसेजर 3 बजे के बदले 3.20 खुलेगी ।
वही 12872 टिंटलागढ हावड़ा एक्सप्रेस को गम्हिया और सीनी के बीच 45 कंट्रोल किया जाएगा।22893 साईनगर शिरडी हावड़ा एक्सप्रेस को गम्हरिया मे 25 मिनट नियत्रीत किया जाएगा।
