
जमशेदपुर।


वही एस ई रेलवे द्वारा जारी नई रेलवे टाईम टेबल मे दो नई ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस का समय दिया गया है।
ये ट्रेन संतरागाछी- जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस है। जो सप्ताह में एक दिन प्रत्येक गुरुवार को संतरागाछी ट्रेन नबंर 22914 डाउन बनकर रात के 8.25 में रवाना होकर शुक्रवार की सुबह 3.50 में जबलपुर पहुंचेगी। उसी तरह अप में यह ट्रेन जबलपुर से प्रत्येक बुधवार ट्रेन नबंर 22913 अप बनकर रात के 8.30 मिनट में प्रस्थान कर गुरुवार की शाम के 5.00 बजे संतरागाछी पहुंचेगी
वही दुसरी ट्रेन संतरागाछी- पूणे हमसफर एक्सप्रेस है । सप्ताह में एक बार शनिवार को संतरागाछी ट्रेन नबंर 20822 डाउन बनकर शाम के 6.30 में रवाना होगी और सोमवार की सुबह 2.45 में पूणे पहुंचेगी। उसी तरह अप में यह ट्रेन नबंर (20821) बनकर पूणे से सोमवार को सुबह 10.30 मिनट में प्रस्थान कर मंगलवार की शाम को 6.15 मे संतरागाछी पहुंचेगी।हालाकि इस ट्रेन के कब से परिचालन किया जाएगा। इसकी जानकारी नही दी गई है।

