जमशेदपुर।
यात्रियो की भीड़ देखते हुए दक्षिँण पूर्व रेलवे ने संतरागाछी अहमदाबाद ए सी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया । इस ट्रेन का लाभ शहर के लोगो को भी मिलेगा। वैसे सुत्रो के अनुसार रेलवे के द्वारा यह ट्रेन ट्रायल के रुप चलाया जा रहा है। अगर यात्रियो से अच्छा रिस्पोंस मिला तो यह ट्रेन रेगुलर किया जाएगा।
रेलवे के प्राप्त जानकारी अनुसार य़ह ट्रेन हावड़ा संतरागाछी से सोमवार को 00834 बनकर दिन के 2 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान करेगी । और खड़गपुर रुकते हुए यह टाटानगर में शाम को 6.15 इस ट्रेन का आगमन होगा। 5 मिनट के प्रस्थान करने के बाद यह ट्रेन अहमदाबाद के लिए प्रस्थान कर जाएगी।बुधवार को मध्य रात्री 1.10 में अहमदाबाद पहुंच जाएगी। बुधवार को यह ट्रेन 00833 शाम के 4.50 मिनट में अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी।शुक्रवार के अहले सुबह 4.40 में टाटानगर पहुंच जाएगी। और 5 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन हावड़ा(संतरागाछी)—के लिए प्रस्थान कर जाएगी। हावड़ा(संतरागाछी)– सुबह9.05 मिनट पर पहुंच जाएगी।
यह ट्रेन हावड़ा(संतरागाछी) से 21 दिसबंर और 28 दिसबंर प्रस्थान करेगी। अहमदाबाद से 23 दिसबंर और 30 दिसबंर को प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर,टाटानगर, राउलकेला, झारसुगोड़ा ,विलासपुर ,रायपुर,दुर्ग ,गोदिंया ,नागपुर ,वर्धा ,भुसावल सहित अन्य स्टेशनो पर भी होगा।इसमे एसी 2 टायर-6. ए सी 3 टायर-6 और ए सी प्रथम श्रेणी के 1 डब्बे का समायोजन होगा।
इस ट्रेन की बुंकिग आज से शुरु कर दी गई है।
