
जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस की ओर से हूल दिवस की पूर्व संध्या पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस पास के स्थलों को साफ सुथरा किया गया। स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका निभाने वाले महान जन नायकों वीर सिद्धो कान्हो की भुइंयाडीह और बिरसानगर स्थित प्रतिमा स्थलों के आसपास की विशेष सफाई की गयी। स्वच्छता निरीक्षक पी कुजूर की अगुआई में शुक्रवार अपरान्ह को उक्त अभियान चलाया गया।

