
अक्षेस द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को देखा, आम नागरिकों से लिए सुझाव
जमशेदपुर।
जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को रात्रि भ्रमण पर अपने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ आदर्श गांव मोहरदा पहुँच कर यहाँ अक्षेस की तरफ से हो रहे विकास कार्यों को देखा, साथ ही स्थानीय नागरिकों से सुझाव लिए कि गांव की बेहतरी के लिए नगर निकाय की तरफ से और क्या क्या प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने गांव में बन रही अंडर ग्राउंड नाली, शौचालय उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट आदि से सम्बंधित कार्यों का निरीक्षण किया। संजय कुमार के साथ सहायक अभियंता महेंद्र राम तथा कनीय अभियंता पीके ठाकुर भी मौजूद थे।

