
त्रिदिवसीय कार्यक्रम ’’वाह जि़ंदगी वाह’’
जमशेदपुर।

मनुष्य जीवन सर्वोत्तम माना गया है एवं इसका पूरा आनंद व लाभ उठाने का सौभाग्य ईश्वर ने सिर्फ मानव को दिया है। परंतु ऐसे सुखद भाग्य को न पहचान ने के कारण आज मनुष्य अनेक समस्याओ में फंसकर स्वयं को दुर्भाग्य का भागी मान रहा है। ऐसे विपत्तिकाल में मनुष्य को अपने मनोबल को जागृत करने की आवश्यता है, जिससे वह अपने व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास कर सके।
हम सभी जमशेदपुर निवासियों का परम सौभाग्य है कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था समय प्रति समय आध्यात्मिक उन्नति का कार्यक्रम करती रही है। वर्तमान समय 10 से 12 अप्रैल तक जीवन को उत्सवमय बनाए खुशी के संग त्रिदिवसीय कार्यक्रम ’’वाह जि़ंदगी वाह’’ का आयोजन चैम्बर भवन, बिष्टुपुर में किया गया है, जो प्रातः एवं सायं 6ः30 बजे से 8ः30 बजे तक रहेगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता प्रो. ब्रह्माकुमार ई.व्ही. स्वामीनाथन भाई, जो मुंबई के रहने वाले है। पूरे भारतवर्ष के अनेक शहरों के अनेक स्कूल, काॅलेजो, मल्टीनेशनल कम्पनियों आदि में भाईजी ने कई आकर्षक विषयों पर सेमिनार आयोजित किया है। मूल्य निष्ठ समाज के स्थापना के प्रयासो में इनके अतूल्य योगदान के लिए इन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं।
यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम निश्चय ही हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होगा, अतः सभी जमशेदपुर निवासियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर कार्यक्रम का लाभ उठाएंे।