जिला समाहरणलय मे मनाया गया संविधान दिवस
जमशेदपुर।
जिला के समाहरणालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर जिला के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई । सभागार में उपस्थित सभी लोगों द्वारा उपायुक्त के साथ उद्देश्यिका को सामूहिक रुप से दोहराया गया। ज्ञातव्य है कि सन 1949 ई0 को इसी दिन संविधान सभा द्वारा भारत का संविधान अपनाया गया था।
इस अवसर पर श्री अमिताभ कौशल, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, श्री अनुप टी0 मैथ्यू, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, के अतिरिक्त जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
वही शहर में स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पदस्थापित उप समाहर्ता संजय कुमार एवं उनके अन्य कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ संविधान दिवस की शुरुआत की,। इसके उपरान्त संजय कुमार ने भालुबासा स्थित अनु0 जाति विद्यालय एवं सितारामडेरा स्थित आदिवासी प्लस 2 उच्च विद्यालय पहुंच कर वहॉ के छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच संविधान के मूल तत्वों पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रस्तावना का सामुहिक वाचन कर संक्षिप्त व्याख्या की गई। सभी ने भारतीय संविधान एवं इसके निर्माताओं के प्रति श्रद्धा प्रकट की। उक्त दोनों विद्याालयों में कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।
इस अवसर पर उप समाहर्ता संजय कुमार के अलावा सहायक हेम नरायण सिंह, प्रधानाध्यापक द्वय श्री आर0पी0 यादव, छोटन लोहरा, प्रमोद दीक्षित, रवि बारिक आदि मौजुद थे।

