जमशेदपुर । जिला पुलिस और सी आर पी एफ के सहयोग से नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान को सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने इस दौरान दो बदुक एक पिस्तौल बरामद किया है इस सदर्भ मे जिला के एस एस पी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि बंगाल मे होने वाले चूनाव को देखते हुए पुलिस और सी आर पी एफ के द्वारा सयुक्त अभियान चलाया जा रह था इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घाटशिला के माकुली गाँव मे रंजीत पाॅल उर्फ राहूल का दस्ता रूका है उस सूचना पर जैसे ही पूलिस पहूची उससे पूर्व सभी फरार हो गए ।पुलिस वहाँ पर जाॅच की तो वहा एक झाड़ी से एक पिस्टल और दो बदुक बरामद किया गया।उन्होंने कहा कि सारे हथियार को जब्त कर लिया गया है प्रथम दृष्टि मे सारे हथियार कट्रीमेड लग रहे है।उन्होंने कहा कि सारे मामले की जानकारी ली जा रही है।
