सरायकेला।
जिला पुलिस ने चाण्डिल के नीमडीह थाना क्षेत्र मे चल रहे अवैघ रुप से चल रहे शराब भट्टियो को तोड़ कर नष्ट कर दिया गया। इस सदर्भ मे दो लोगो के खिलाफ नीमडीह थाना मे मामला दर्ज करा लिया गया।
इस सदर्भ मे जिला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिल रही थी कि नीमडीह थाना क्षेत्र मे लुपुगडीह मे अवैध रुप से शराब की भट्टिया का संचालन किया जा रहा है। उसी सुचना पर पुलिस की एक टीम वहां छापामारी की । छापामारी के दौरान कई लीटर शराब को जब्त किया गया है। जावा , महुआ को नष्ट किया गया है।
उन्होने कहा कि इस मामले मे अवैध रुप से देशी शराब बनाने के आरोप मे अरुण गोप और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी कर रही है।



