
पूरे अनुमंडल मे जादूगोड़ा का नाम किया रोशन


जमशेदपुर।
होनहार बिरवान के होत चिकने पात , वाली कहावत को चिरतार्थ करते हुए झारखंड पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा के छोटे से गाँव इंचड़ा के रहने वाले यूसिल कर्मी अभिमन्यु पात्रो एवं मीना पात्रो के पुत्र जय पात्रो का भारत का सबसे प्रतिष्ठित टीवी शो जीटीवी के डांस इंडिया डांस मे चयन हो गया है ।
बचपन से ही प्रतिभा के धनी जय हमेशा जादूगोदसा क्षेत्र मे होने वाले छोटे मोटे डांस प्रतियोगिता मे कई बार पुरुषकार जीत चुका है ।
सोमवार को मुंबई के फिल्मोस्तान मे हुए ओडिसन मे उसे डांस के प्रसिद्ध मास्टर मुद्दे सर , मास्टर पुनीत एवं मास्टर गेय के हाथो से जीटीवी के द्वारा उसे टोपी पहनाया गया और उसे अगले राउंड के लिए प्रवेश दिया गया टोपी पहनते ही उसके आंखो से ख्शी के आन्शू झलक पड़े एवं पिछले सीजन मे वह क्वालिफ़ाइंग राउंड तक पहुंचा था ।
जय ने फोन पर बताया की उसे बचपन से ही डांस के प्रति गहरा शोक है एवं डांस मे कड़ी मुकाम हांसील करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करता रहा हूँ और मेरे बड़े भाई शिव पात्रो मेरे गुएउ है एवं माता पिता का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है उसने कहा की मेरी सुरूआत जादूगोड़ा मोड चोक दुर्गा पुजा आके दौरान डांस प्रतियोगिता मे वहाँ के स्टेज शो से हुआ उस दौरान जज गोपाल बिष्ट , सुशील अग्रवाल एवं स्वर्गीय अनिल गुप्ता एवं दानी कर्ण भी काफी होंसला बढ़ाते थे एवं उसके बाद जमशेदपुर मे हुए कई प्रतियोगिता मे हम विजेता बने , डांस इंडिया डांस के लिए 2 राउंड ओडिसन रांची मे एक राउंड कोलकाता मे देकर पास करने के बाद चौथा राउंड मुंबई मे हुआ एवं भविष्य मे वह अपना भविष्य कोरियोग्राफर के रूप मे स्थापित करना चाहता है उसकी इस सफलता पर पूरे घाटशिला अनुमंडल समेत जादूगोड़ा मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी , पारिवार वाले , इंचड़ा गाँव के ग्रामीणो ने कहा की हमे उम्मीद थी की एक दिन हमारा जय बड़ी मुकाम हांसील करेगा ।
वहीं जादूगोड़ा के मारवाड़ी युवा मंच एवं जमशेदपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यो ने जय की इस सफलता पर बधाई दी एवं जय को प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के हाथो से सम्मानित करने की बात कही ।


