
जमशेदपुर में मणिपाल मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर
कांग्रेसियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
पूर्व सांसद सह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार भी धरना स्थल पर पहुंचे
जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले में मणिपाल मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर कोल्हान के कांग्रेसी मांगे नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन धराना पर बैठ गये हैं. धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय खां व आनंद बिहारी दुबे कर रहे हैं. उक्त धरना कार्यक्रम को कोल्हान के तीनों जिलाध्यक्षों का भी समर्थन मिल रहा है. यह धरना कार्यक्रम बारीडीह स्थिल एडीएम हॉस्पीटल के समीप शुरू हुआ. धरना स्थल पर स्थल पर जिला प्रशासन द्वार भारी संख्य में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
क्या है मामला
जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के संसदीय कार्यकाल के दौरान ही मणिपाल के साथ मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर एमओयू हुआ था. जिसके लिए टाटा मुख्य अस्पताल को अधिग्रहण करने को लेकर टाटा स्टील प्रबंधनल से भी वर्ता हुई थी. जिसके लिए जमीन भी चिन्हीत कर लिये गए थे. लेकिन सरकार बदलने के बाद सारी प्रक्रिया शिथिल पड़ गयी. डॉ अजय उस वक्त झारखंड विकास मोर्चा के सांसद थे.
कहां फंसा है पेंच
जैसा कि अपने संबोधन में डॉ अजय ने बताया कि उक्त कॉलेज खोले जाने संबंधी सारी प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो गयी है. वर्तमान समय में मानव संसाधन मंत्रालय व झारखंड सरकार के बीच मामला फंसा है. जिसको लेकर कोल्हान के लाखों लोगों को मुफ्त चिकित्सा से वंचित हो रहे हैं. डॉ कुमार ने केन्द्र व राज्य सरकार की उदासीनता रवौया को जिम्मेवार बताते हुए आन्दोलन को उग्र करने की बात कही.
किसे होगा फायदा
कोल्हान प्रमंडल में टाटा मुख्य अस्पताल ही एक मात्र विकल्प के रूप में होने के कारण लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है. उक्त कॉलेज की स्थापना होने से करार के हिसाब से टाटा मुख्य अस्पताल में लोगों को मुफ्त ईलाज कराना आसान हो जाएगा. जिससे लाखों लोगों को बेहतर चिकित्सा का विकल्प मिल सकेगा.
कौन- कौन हुए शामिल
महाधरना में पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, विजय खां, देबू चटर्जी, शनि सिंकू, आनंद बिहारी दुबे, मंजीत आनंद, सूर्या राव, अपर्णा गुहा, खगेन चंद्र महतो, राकेश तिवारी, जिम्मी भाष्कर पूरे कोल्हान के कई वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए व आन्दोलन को नौतिक समर्थन दिया.
सरकार विरोधी नारे लगे
धरना स्थल पर डॉ अजय के पहुंचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होने लगा. कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की

