जिला पुलिस ने अलकायदा से सबंध रखने का आरोप मे दो आतंकी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आतंकी के पास से पुलिस ने एक नाइन एम एम का पिस्टल, एक देशी कट्टा, 5 कारतूस, आतंकी मानसिकता को बढ़ावा देने वाला सामग्री डाला हुआ मेमोरी कार्ड, कट्टरपंथी से सम्बंधित अख़बार का पेपर कटिंग, किताब बरमुद अतकुन और दजाल एक, अदकरे मसनून का बुक 2, आतंकी साहित्य का कागजात उर्दू और अंग्रेजी में और मोबाइल बरामद किया हैं। गिरफ्तार आतंकी अहमद मसूद अकरम शेख उर्फ मसूद उर्फ मोनू धातकीडीह का 2014 रहनेवाला है जबकि दूसरा आतंकी राजू उर्फ नसीम अख्तर मानगो का रहने वाला बताया जाता है।
इस सदर्भ में जिला के एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने बताया कि ..ये गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के द्वारा हरियाणा से गिरफ्तार आतंकी अब्दुल सम्मी की पुछताछ के आधार पर की गई है। उन्होने कहा कि घातकीडीह का रहने वाला अकरम शेख उर्फ मसुद वर्ष 2003 से अलकयदा का सर्पक मे था। उसके आदेश पर मोहम्मद सम्मी पाकिस्तान ट्रेनिग लेने गया था। एस एस पी ने बताया कि अहमद मसुद उर्फ अकरम शेख की वर्ष 2003 मे साकची के जामा मस्जिद के पास अब्दुल अब्दुल रहमान उर्फ कटकी से मुलाकात हुई थी। मसुद उसी के बातो पर आकर वह अलकायदा से जुड़ा था। जबकि दुसरा पकडाया दुसरा आतंकी राजु उर्फ नसीम अख्तर मानगो का आजादनगर का रहने वाला है। वह पेशेवार अपराधी था और आर्म्स का सप्लायर है । अभी कुछ दिन पूर्व बैगलौर जाकर आर्म्स की सप्लाई किया था। लेकिन उसने किसे हथियार दिय़ा है उसे पता नही। एस एस पी ने कहा कि जिला पुलिस दिल्ली पूलिस के सर्म्पक में है। और जरुरत पड़ने पर अब्दुल सम्मी को रिमाण्ड पर ले सकती है। उन्होने कहा कि इसके अलावे कुछ ओर लोगो की तलाश जिला पुलिस को है।


