
जमशेदपुर ।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने आज गांधी जयंती के अवसर पर शहर में दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद घाटों पर फैले गंदगी के अंबार को साफ किया। समिति ने स्वर्णरेखा घाट की सफाई मूर्ति के अवशेष को बहाकर तथा प्लास्टिक को एकत्रित कर किया। प्लास्टिक एकत्रित कर जुस्को एवं जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी को उसके निपटान के लिये सूचित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव अरुण सिंह, आशुतोष सिंह, उषा सिंह, अशोक सिन्हा समेत समिति के अन्य लोग मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि शहर होने वाले दुर्गा पूजा के बाद दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन स्वर्णरेखा नदी सबसे अधिक होता है। लेकिन स्थानिय नगर निकाय के द्वारा इसकी कोई सफाई नही की जाती है। इस बार इसी का जिम्मा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने अपने स्तर से लिया। और घाटों की सफाई की है।

