
जमशेदपुर।


एग्रीको स्थित एक पंडाल मे पुष्पाजंली देने के बाद सी एम पंडाल के पास बने एक दुकान गए। वहां पर आम आदमी की तरह दुकान मे रखे टेबल में बैठकर इडली और डोसा खाया। सी एम को आम आदमी की तरह बैठकर इडली और डोसा खाना चर्चा का विषय बना रहा है। उनके साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मौजुद थे। मुख्यमंत्री को डोसा खाते देख वहां पर पंडाल मे देखने भक्तो की भीड़ सी एम के आस पास जुट गई।
हुआ यु कि मुख्यमंत्री ने एग्रीको दुर्गा पूजा पण्डाल में पहुंचकर प्रतिमा का दर्शन, पूजा अर्चना एवं पुष्पांजली अर्पित की। उसके बाद उन्हे डोसा खाने की ईच्छा हुई। तो वे पास साउथ इण्डियन खाने के दुकान मे जाकर बैठ गए। और उन्होने वहां पर मौजुद दुकानदार को डोसा लाने को कहा। जैसे ही दुकानदार ने डोसा बनाना शुरु किया तो उन्होने कहा कि डोसा बनने मे देर है तब तक इटली दे। उसके बाद दुकान दार ने एक इटली लाकर उन्हे दी। और वे इटली खाने के दौरान ही उनके पास डोसा आ गया। उसके बाद वे डोसा खाए। डोसा और ईटली खाने के बाद वे दुकानदार की ताऱीफ की ।

