
जमशेदपुर। जनता दल यूनाईटेड मजदुर मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में बिजली विभाग मानगो के समक्ष प्रर्दशन कर विभाग के नाम अपने मांगो के समर्थन में एक ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से विभाग को बताया गया कि बालीगुमा स्थित मुखिया डांगा बस्ति में बांस के खम्भों के सहारे बिजली की तारों से बिजली आपूर्ति की जा रही है, इसमे भी कई बांस के खम्भें सड चुके है और बिजली की तार भी जर्जर होकर रास्ते में झूल रही है जो कि किसी अनहोनी घटना को न्यौता दे रही है, बस्ति वासी भी काफी डरे हुए है कि बांस के खम्भें और तार कही पुरी तरह से गिर ना जाए उन्हे अपने जान माल और बच्चों की चिंता सता रही है। इसलिये जदयू ने बिजली विभाग से मांग किया कि अविलम्ब सिमेंट की नये खम्भों एवं तारों को वहाँ लगाया जाए जिससे की किसी अनहोनी दुर्धटना से वहाँ के लोगों को बचाया जा सकें। साथ ही बिजली विभाग को चेतावनी भी दिया गया कि अगर 15 दिन के भीतर मांग नही पुरी की गई तो पार्टी बिजली विभाग के दफ्तर में ताला मारने का काम करेगी, जिसकी जिम्मेवारी बिजली विभाग की होगी।
कार्यक्रम में राजीव ओझा, मो रफीक, विकास सिंह, भूषण ठाकुर, मृत्यंजय पटेल, संतोष पाठक, विकास प्रसाद, नरेश प्रजापति, शंकर यादव, आनन्द कुमार, बीएन प्रसाद, नरेशब भारती, विजय कुमार, महावीर पांडे, जुबेर खान, दिलीप कुमार सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


