
जमशेदपुर।


बुधवार को बारिडीह बस्ती में छठ व्रतियों के बीच फलो से भरे 1001 सूप का निःशुल्क वितरण किया गया. समाजसेवी बब्लू झा की ओर से आयोजित सेवा शिविर का उद्घाटन वैदिक मंत्रोचार से हुआ. इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद बिहारी दुबे और अशोक चौधरी उपस्थित थे. इस मौक़े पर दुलाल भुइयाँ ने कहा की छठ पर्व आस्था और विश्वास का ऐसा पर्व है जिसे अब बिहारी समुदाय के अलावा दूसरे समुदाय के लोग भी कर रहे. उन्होंने बब्लू झा द्वारा समाजहितो को लेकर किए जाने वाले कार्यों की सराहना की और अगले साल से वे भी छठ पर्व के मौक़े पर लोगों की मदद करने के लिए सेवा शिविर लगायेंगे. इधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने स्थानीय ज़िला प्रशासन पर निशाना साधा और कहा कि जिस प्रकार से नदी तट के किनारे बड़ी बड़ी गाड़ियों से कचरा को फेंक कर गंदगी फैलायी गयी है वह किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं है. इस मौक़े पर व्रतधारियों के बीच सेब, संतरा, गागल, गन्ना, अदरक, सिंदूर, अगरबत्ती, पान का पत्ता, माचिस समेत पूजा में इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्रियों का निः शुल्क वितरण किया गया. शुक्रवार की सुबह व्रत धारियों के बीच चाय, बिस्कुट, चना का घुघनी, कच्चा दूध समेत कई अन्य चीज़ों का वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान पी एन झा, L.B.singh ,अभय नाथमिश्र ,पंकज झा ,सुजीत झा ,विजय चंद्रा झा , विनय चंद्रा झा बीरेन्द्र झा ,आर्य सुमन झा ,ओम् ,टुकू जी ,रिंकु सिंह ,बालाजी ,बिस्वजीत खटरी ,नेहरु बरकु , धर्मेन्द्र समेत कई अन्य उपस्थित थे.

