

जमशेदपुर ।
अपने शहर में अब घरेलू हिंसा की पीडित महिलाओं को न सिर्फ पनाह मिलेगी, बल्कि उन्हें चिकित्सीय सुविधा के ासथ-साथ कानूनी सहायता भी मुहैया कराया जाएगा. इस बात को ध्यान में रखते हुए साकची स्थित रेड क्रॉस भवन के उपरी तल्ले में जिला प्रशासन की ओर से वन स्टॉप सेंटर ’सखी‘ का शुभारंभ किया गया है. इसका उद्घाटन शनिवार को राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने किया. उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में यह एक अहम कदम होगा. उम्मीद है कि यह एक आदर्श केन्द्र साबित होगा. वैसे इसकी सार्थकता तब सफल होगी, जब यहां किसी भी महिला को आने की नौबत ही न आए. इसके लिये हमें समाज में जागरुकता फैलाने की जरुरत है. इस मौके पर श्री राय ने समाजसेवा के क्षेत्र में सेवा करनेवाली 1॰ महिलाओं को सम्मानित भी किया. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक उमा महतो, प्रभारी सिविल सर्जन डा. यू कुमार भी मौजूद थे. इस दौरान मदर टेरेसा चेरिटेबल ट्रस्ट के हरपाल सिंह थापर, प्रगति की प्रीति सिन्हा, मीना प्रसाद सहित कई सामाजिक संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी तथा धन्यवाद ज्ञापन केन्द्र की काउंसलर स्नेहलता ने किया.
समारोह में समाज के अलग-अलग क्षेत्र में सामाजिक संस्था के माध्यम से कार्य करनेवाली 1॰ ’मातृशक्ति‘ को मुख्य अतिथि सरयू राय ने शॉल ओढाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मान पानेवालों में डा. बीनी षाडंगी, डेजी ईरानी, अंजली बोस, प्रभा जायसवाल, डा. निर्मला शुक्ला, शुक्ला मोहंती (मुदिता चंद्रा ने ग्रहण किया), डा. चंद्रा शरण, डा. जया मोइत्रा, अल्पना भट्टाचार्य तथा पूरबी पाल के नाम शामिल है.
इस दौरान श्री राय ने अपने विधायक निधि से उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्य करनेवाली दो संस्था को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की. कहा कि इस रकम से महिला व बच्चों के हित में कार्य किये जाएंगे. यह रकम प्रभा जायसवाल की संस्था आदर्श सेवा संस्थान तथा पूरबी पाल की श्रमजीवी महिला समिति के नाम प्रदान किया गया. साथ ही बताया कि ’सखी‘ केन्द्र का संचालन निर्भया फंड से होगा, जिसमें केन्द्र का 6॰ तथा राज्य का 4॰ प्रतिशत सहयोग रहेगा.
उक्त ’सखी‘ केन्द्र में एक सहायता केन्द्र, प्रशासन कक्ष, विधि-परामर्श केन्द्र, चिकित्सा कक्ष, कार्यालय-कंप्यूटर कक्ष तथा 5 बेड का शॉर्ट स्टे होम बनाया गया है. इसके बाहर रसोईघर बनाया गया है.
जिला प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना मिश्रा ने बताया कि यह केन्द्र राज्य का दूसरा है. इसके पूर्व रांची में खुल चुका है तथा आगामी 17 मार्च को धनबाद में खोला जाएगा. उन्होंने इस केन्द्र के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए बताया कि पीडिता महिला कभी भी टेलीफोन नंबर ॰657-2221414 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही बताया कि इसमें आनेवाले फोन रिकॉर्ड होगा, जिसे कानूनी सहायता के वक्त संबंधित व्यक्ति को एसएमएस एलर्ट के रुप में भी भेजा जा सकता है.

