
जमशेदपुर।
शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर मे एक व्यक्ति की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई है । पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेजा दिया है । वही इस मामले मे पुलिस मे मृतक के तीनो बेटे से पुछताछ कर रही है।
घटना के सबंध में सीतारांमडेरा थाना प्रभारी दयांनद कुमार ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली की कल्याण नगर मे अर्जुन साव (50) की गला रेत कर हत्या कर दी है।प्रथम दृष्टि मे परिवारिक विवाद लग रहा है।पुछताछ के लिए मृतक के तीनो लड़के को थाना लाया गया है।
वही मृतक के बड़े बेटे अरुण साव ने बताया कि सभी लोग घर के अंदर सोए हुए थे। घर के बरामदे मे पापा सोये थे। सुबह चार बजे दादी उठी तो देखी तकि घर का दरबाजा का कुंडी आगे से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोल कर हमलोग जब बाहर आए तो देखा कि पिता जी रक्त रंजीत शव पड़ा हुआ । उसके बाद इस बात की जानकारी हमलोगो मे सीताराम डेरा थाना को दी ।

