
जमशेदपुर।


झारखंड राज्य के खूंटी जिले के अड़की में नुक्कड़ नाटक करने गये महिला कलाकारों के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है यह केवल निंदनीय नहीं अपितु भर्त्सना करने लायक है। विश्व के इतिहास में शायद यह पहली घटना होगी जो कि कलाकारों के साथ घटी है। झारखंड सहित देश के कलाकारों में इस घटना के खिलाफ रोस है। कलाकार चुकी संवेदनशील होता है इसलिए यह घटना केवल उन पाँच लड़कियों के साथ नहीं हुयी है बल्कि भारत के करोड़ों कलाकार के भावनाओं और संवेदनाओं का बलात्कार हुआ है। आज इसी कड़ी में जमशेदपुर के कलाकारों के द्वारा उपायुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया है।साथ हीं झारखंड के अधिकांश जिलों के कलाकार 10 दिनों तक कोई प्रस्तुति नहीं करेंगे।यह सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि उन जानवरों के खिलाफ है जिसने इस तरह के घटना को अंजाम दिया है

