सरायकेला।
जिला पुलिस ने कॉग्रेसी नेता शान बाबु के हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। ये ह्त्या व्यावासायिक दृष्टिकोण से किया गया है। इस मामले मे पुलिस ने मुख्य शुटर छोटु राम सहित 6 लोगो को गिऱफ्तार किया है। जबकि साजिश कर्ता संतोष थापा अभी फऱार है। पकड़े गए अपराधियो के पास से हत्या मे प्रयुक्त किये गए 9 mm का पिस्टल और तीन जिंदा कारतुस बरामद किया गया है।वही साजिश कर्ता को पक़डने के लिए पुलिस के द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
इस सर्दभ मे जिला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि 15 जुन को कॉग्रेसी नेता शान बाबु मुखी को ठहलने के दौरान टॉल ब्रिज के पास अज्ञात अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मे पुलिस ने तप्तरता पुर्वक कार्यवाई करते हुए सरायकेला के डी एस पी के नेतृत्व मे एक एस आई टी टीम का गठन किया गया। उस टीम ने आदित्यपुर से छोटु राम औऱ आशीष गोराई की गिरफ्तारी की गई । क़ड़ाई से पुछताछ के क्रम मे उसने बताया कि शान बाबु की हत्या के लिए उन लोगो को संतोष थापा के द्वारा पैसा उपलब्घ कराया गया था। क्योकि आदित्यपुर मे एक जमीन को लेकर संतोष थापा और शान बाबु के बीच विवाद चल रहा था। बाद मे दोनो के बीच समझौता हुआ जिसमे प्रभाकर सिह और दिवाकर सिह दोनो ने मिलकर शान बाबु और संतोष थापा को 50-50 लाख रुपये देने का वादा किया था। लेकिन इस बात पर शान बाबु राजी नही हुए। इसी बात पर संतोष थापा ने शान बाबु से नाराज चल रहा था और इसी नाराजगी की वजह से शान बाबु की हत्या की योजना बनाई । छोटु राम से सर्म्पक कर उसे शान बाबु की हत्या की सुपारी दी गईऔर शान बाबु की हत्या कर दी गई। उन्होने कहा कि इस मामले मे जमशेदपुर के घाघीडीह जेल मे बंद कुछ अपराधियो के नाम शामील है। उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि पकड़े गए अपराधियो के पास पिस्तोल ( जिससे घटना को अंजाम दिया था अपराधियो ने),के अलावे मोटर साईकिल बरामद किया गया है। इसके अलावे पकड़े गए अपराधियो में छोटु राम , आशीष गोराई के अलावा, बबलु यादव, गौतम लौहार,पवन लोहार ,अर्जुन महतो के नाम शामील है।




