जमशेदपुर।


मानगो गांधी मैदान में स्थित PHD कार्यलय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान के नेतृत्व में प्रर्दशन किया गया। इस दौरान कार्यलय मे तालाबंदी भी की गई। इस दौरान पी एच डी विभाग के एस डी ओ के
द्वारा अश्वासन के बाद कॉग्रेसी कार्यकर्ता माने और कार्यलय का ताला खोला।इस दौरान कार्यपालक अभियंता को एक चार सुत्री मांग पत्र सौपा गया।
इस मामले मे फिरोज खान ने कहा किस इस भीषण गर्मी में मानगो पारडीह ,एमजीएम ओलिडीह, शंकोसाई, आजाद नगर जवाहरनगर जाकिर नगर में 6 दिन 8 दिन में पानी की सप्लाई बिल्कुल बंद हैं। इन जगहो पर रहने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि इस शहर के झारखंड का मुख्यमंत्री रघुवर दास और मंत्री सरयू राय का शहर होने के बावजूद यहां लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
फिरोज खान ने एसडीओ को अल्टीमेटम दिया कि 15 दिनों के अंदर गांधी मैदान पानी टंकी में जनरेटर की व्यवस्था नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी पीएचडी ऑफिस में अनिश्चितकाल तालाबंदी कर देगी।जिसका पुरी जबाबदेही पी एच डी विभाग को होगी।