
जमशेदपुर।


जिला पुलिस के लाख कोशीशो के बावजूद शहर और इसके आस पास ईलाको में चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रहा है। रविवार को साकची थाना क्षेत्र में चोरो ने काशीडीह लाईन नबंर एक के रहने वाले नारायण चौघरी के यहां लाखो रुपये गहने की चोरी कर ली है।
बताया जाता है कि नारायण चौधरी की बेटी की शादी 11 मई को संपन्न हुई थी।और शादी के बाद दुसरी बार उसकी बेटी घर आई थी । उसकी विदाई सोमवार को होनी थी। इस कारण घर मे मेहमान आए हुए थे। शनिवार की रात सभी काम करके गर्मी होने के कारण छत पर जाकर सो गए। सुबह उठे तो परिवार के लोगो ने देखा कि कमरे का समान बिखरा पड़ा हुआ है। और गहने वाले बैग और साड़ी वाले बैग गायब है। उसके बाद उनलोगो ने इसकी सुचना स्थानिय पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच की तो पाया कि बगलवाले घर के छत मे दोनो बैग पड़े है। बैग के अंदर गहने गायब है नारायण चौधरी के मुताबिक सोमवार को बेटी को विदाई होनी थी इसके लिए गहने बना कर उसी बीफ्रकेश मे ऱखे गए थे।यही नही उसकी बड़ी बेटी भी आई थी उसके गहने भी उसी बख्शे मे थे। उन्होने कहा कि पुरे गहने के कीमत करीब दो लाख रुपए है।उन्होने कहा का दुसरे ब्रीफकेश में कीमती साड़ी थी ।चोरो ने कीमती साड़ी ले ली है।वही घटना की सुचना पर साकची पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

