
जमशेदपुर।

शहर के बिष्टुपुऱ थाना क्षेत्र के बैक ऑफ बड़ौदा के पार्किंग में खड़ी कार से शीशा को तोड़कर 9 लाख की चोरी कर लेने का प्रकाश मे आया है । इस मामले को लेकर पिड़ीत ने बिष्टुपुर थाना मे अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
इस सबंध मे सिटी एस पी चंदन झा ने बताया कि जुगसलाई के व्यवासायी सुनील अग्रवाल ने बिष्टुपुर बैक ऑफ ब़ड़ौदा से 9 लाख रुपया निकाले और बैक के पार्किंग मे स्थित अपने कार मे रखकर कुछ देर के लिए बैक गए। कुछ देर के बाद बैंक से वापस कार के पास आए तो उसने देखा कि उसके कार के शीशे टुटे है और रुपया से भड़ा बैग गायब है।काफी इधर उधर उन्होने देखा लेकिन कुछ प्राप्त नही हुआ । उसके बाद वह बिष्टुपुऱ थाना पहुंचा और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी । उन्होमे कहा कि पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिये गए है । जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

