
अभाविप के घायल कार्यकर्ताओं से मिलें भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार
◆ छात्र राजनीति में राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप गलत परंपरा की शुरुआत : दिनेश
◆ अभाविप कार्यकर्ताओं संग मज़बूती से खड़ी रहेगी भाजपा
◆ मारपीट मामले में सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शनिवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के घायल छात्राओं से उनके घर पहुँचकर मुलाक़ात की। विगत दिनों बीए प्रथम वर्ष (ओल्ड कोर्स) की परीक्षा के दौरान बिष्टुपुर ग्रैजुएट कॉलेज परिसर के बाहर एआईडीएसओ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और हंगामा रोकने गयीं अभाविप कार्यकर्ताओं संग हुआ मारपीट की घटना में अखिल भारतीय विधायर्थी परिषद की कई कार्यकर्ता घायल हुई थीं। शनिवार को उनसे मुलाकात कर भाजपा जिलाध्यक्ष ने हिम्मत बढ़ाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कदमा भाटिया बस्ती निवासी अभाविप कार्यकर्ता ज्योति दास से मुलाकात की। ज्योति को सर पर चोट लगी है। मुलाकात के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष के हवाले से जारी बयान में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के आचरण पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने हमला बोला है। एआईडीएसओ कार्यकर्ताओं द्वारा अभाविप की कार्यकर्ताओं का दुपट्टा खींचने के घटनाक्रम मीडिया के कैमरों में भी कैद हुई थी। बावजूद इसके डॉ अजय कुमार ने ऐसे कुत्सित विचारधारा के छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं से अस्पताल जाकर मुलाक़ात किया और उनका मनोबल बढ़ाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे डॉ अजय का घटिया पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। पूर्व आईपीएस एवं सांसद रहे अजय कुमार का यह आचरण बेहद निंदनीय है। छात्राओं के इज्ज़त एयर अस्मिता पर प्रहार करने की मानसिकता को समर्थन देना कांग्रेस की नीच राजनीति को उज़ागर करता है। उन्होंने कांग्रेस के इस कृत्य की तीव्र आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ छात्राओं का दुपट्टा खींचने वालों के साथ।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्र एवं कॉलेज की राजनीति में राजनीतिक दलों को हस्तक्षेप करने से परहेज़ करनी चाहिए। इससे कॉलेज का शैक्षणिक माहौल बिगड़ता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ग़लत विचारधारा का समर्थन कर के घटिया राजनीतिक परंपरा की शुरुआत की है जिसका भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुँचें छात्र संगठन और अभाविप की छात्राओं के दुपट्टा खींचने वाले युवकों पर कार्यवाई की माँग करते हुए वे सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात करेंगे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी आभाविप के कार्यकर्ताओं को हर संभव सहायता मुहैया कराएगी। घायल छात्राओं से मुलाकात करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, अभाविप के प्रांतीय विद्यार्थी विकास प्रमुख सोनू ठाकुर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभात शंकर तिवारी मौजूद थें।

