
जमशेदपुर।
निवेशको का करीब 15 सौं करोड़ रूपयों का घोटाला करने का आरोपी चिटफंड किंग कमल सिंह का ऐजेन्ट रूद्रो भकत को जादूगोड़ा पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया। रूद्रो भकत राजकॉम के मालिक कमल सिंह के मुख्य ऐजेन्ट में एक माना जाता हैं। पुलिस को उसकी तलाश काफी दिनों से थी। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने शनिवार की अहले सुबह उसे गिरफतार किया। शनिवार को ही पुलिस ने रूद्रो को जेल भेज दिया। रूद्रो यूसिल कर्मचारी है और नरवा पहाड़ में रहता हैं। पुलिस से बचने के लिए वह हर संभव कोशिश कर रहा था। इस मामले में कमल सिंह का भाई दीपक सिंह के अलावे कई अन्य ऐजेन्ट भी पुलिस की टार्गेट में हैं।
राज निवेशक संघ के सचिव अमित करूवा ने जादूगोड़ा थाना प्रभारी प्रियंका आनंद को धन्यवाद दिया। कहा कि पहला थाना प्रभारी आया है जो कमल सिंह मामले में शक्ति से काम कर रही हैं। इस कार्य से सभी निवेशको में हर्स हैं। कहा कि प्रशासन जल्द ही कमल के और मुख्य ऐजेन्ट को पकड़कर जेल भेजे जो खुलेआम घूम रहे हैं।



