कंपनी के बाउसरो के द्वारा मजदुरो के विरोध मे मजदुरो ने जमकर किया हंगामा
जमशेदपुर।
गोविंदपुर स्ट्रीट बिल्स कंपनी में बुधवार की सुबह प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद भयानक रुप ले लिया झारखंड समित महासभा के बैनर तले कंपनी गेट के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था। इसी का विरोध करने हरियाणा से लाए गए बाउंसर विरोध करने लगे बाउंसरों ने महासभा के लोगों की पिटाई कर दी और कुछ लोगों को अपने साथ कंपनी परिसर लेकर चले गए इसको लेकर महासभा और कंपनी के कर्मचारी आक्रोशित हो उठे मामले की जानकारी मिलते ही मजदूर एकजुट होने लगे और देखते ही देखते एक छोटी सी घटना ने उग्र रूप ले लिया आक्रोशित लोगों ने कंपनी परिसर में: तोड़-फोड़ शुरू कर दी देखते ही देखते कुछ लोगों ने कंपनी परिसर में आग लगा दी इससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच हुई झडप में 10 मजदूर घायल हो गए 5 मजदूरों को टाटा मोटर्स और शेष 5 मजदूरों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ सूरज कुमार सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी गोविंदपुर ट्रेन टेल्को बिरसा नगर के साथ पुलिस लाइन से क्यूआरटी को बुला लिया गया इधर घटना के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने गोविंदपुर मेन मार्ग को बंद कर दिया कर्मचारियों ने प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की
मालूम हो कि इस कंपनी में अभी तक कोई यूनियन कार्यरत नहीं है प्रबंधन का दबाव आये दिन कर्मचारियों पर रहता है कुछ दिन पूर्व भी कंपनी की ओर से हरियाणा से लाए गए बाउसर ने महासभा के सदस्यों के साथ के मारपीट की और कर्मचारियों का कागजात भी छीन लिया इसको लेकर कर्मचारियों में पूर्व से आक्रोश व्याप्त था आज की घटना से कंपनी को काफी आर्थिक क्षति हुई है फिलहाल पुलिस की तैनाती कंपनी में कर दी गई है लेकिन घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश अभी व्याप्त है जिससे कभी भी घटना हो सकती है इससे इनकार नहीं किया जा सकता इस संबंध में प्रबंधन के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं।


