
टाटा संस के चैयरमैन सायरस मिस्त्री भी शामील हुए कार्यक्रम में


संवाददाता.जमशेदपुर,03 मार्च
टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 176वीं जयंती में मंगलवार को जैसे पूरी शहर उमड़ पड़ी थी. टाटा स्टील वर्क्स में आयोजित सस्थापक दिवस समारोह में टाटा संस के चेयरमैन सायरस मिस्त्री के अलावा दूसरे अधिकारी ने उपस्थित होकर सस्थापक को श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए. इस दौरान रंगारग झांकियां भी निकाली गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा. मंगलवार से जुबिली पार्क में भी लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. यहां आकर्षक लाइटिंग लगाए गए हैं.
टाटा स्टील वर्क्स में कार्यक्रम की शुरूआत हुई. सबसे पहले टाटा स्टील मेडिकल डिविजन ने रैली निकाल सस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद टीआरएफ के एमडी ने श्रद्धांजलि दी और लगातार यह दौर चलता रहा. इस दौरान स्कूली बच्चों का बैंड ग्र्रुप भी साथ ही चल रहा था, जो माहौल को और मनमोहक कर रहा था.
इस दौरान विभिन्न कंपनियों व टाटा स्टील से संबधित कंपनियो के द्वारा आर्कषक झांकी भी निकाली गई. झांकी के जरिए उपलब्धियो को भी दर्शाया जा रहा था. उड़ीसा के कलिंगनगर प्रोजेक्ट की टीम पहली बार इस समारोह में शामिल हुई थी. इस टीम ने उड़ीसा के पारंपरिक डांस की भी प्रस्तुति की. इसके अलावा कई अन्य यूनिट्स ने भी झांकी निकाल संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की.
लगभग सभी आर्गनाइजेशंस द्वारा फाउंडर को श्रद्धांजलि देने के बाद टाटा संस के चेयरमैन सायरस पी मिस्त्री ने फाउंडर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके बाद टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन, चाणक्य चौधरी, डॉ जेजे ईरानी, डेजी ईरानी के अलावा नैट स्टील से आए ऑफिशियल्स ने भी फाउंडर को श्रद्धांजलि अर्पित की.
पोस्टल पार्क के पास भी दी गई श्रद्धांजलि ,लोगो को किया संबोधित
टाटा स्टील वक्र्स में समारोह के खत्म होने के बाद सभी बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के पास स्थित जमशेदजी नसेरवानजी टाटा की प्रतिमा के पास पहुंचे व उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर सायरस मिस्त्री के अलावा जुस्को के एमडी आशीष माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने समारोह में शामिल होने पर खुशी जतायी व कहा कि संस्थापक की जयंती के मौके पर हम उन्हें व उनके योगदान को याद करते हैं. उन्होंने कहा कि यह जमशेदजी टाटा के आर्दशों का ही परिणाम है कि टाटा स्टील देश के साथ वर्ल्ड मे आगे बढ रहा है . इस मौके पर उन्होंने टाटा पावर का भी नाम लेते हुए कहा कि फाउंडर का जमशेदपुर स्थित यह विजनरी प्रोजेक्ट भी इस साल अपने शताब्दी समारोह को सेलीब्रेट कर रहा है.
सायरस मिस्त्री ने जमशेदजी टाटा की फिलॉसफी पर भी जोर दिया व कहा कि कम्यूनिटी हमारे बिजनेस का महज एक स्टेक होल्डर नहीं बल्कि कंपनी के विकास में कम्यूनिटी का भी काफी योगदान है. उन्होंने इस बात पर खुशी जतायी कि टाटा स्टील की परंपरा आज भी कायम है और कंपनी द्वारा कम्यूनिटी के डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जा रहा है. इसके तहत टाटा स्टील द्वारा सिटी में कई प्रोजेक्ट्स हाथ में लिए गए हैं. इनमें शहर में 22 रोड को बेहतर बनाने के साथ ही सीवेज का 100 प्रतिशत रिसाइकिल भी शामिल है. उन्होंने कहा कि रिसाइकिल्ड सीवेज का इंडस्ट्रियल रिक्वायरमेंट्स के साथ ही हॉर्टिकल्चर में भी यूज किया जाता है.
टाटा स्टील वक्र्स में आयोजित संस्थापक दिवस के कार्यक्रम में टाटा स्टील की मेडिकल टीम, टीआरएफ, टीआरएल क्रोसाकी, टाटा पिगमेंट्स, टीसीआईएल, टायो रोल्स, टाटा स्पंज, टाटा बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज, टाटा एआईए, टाटा टेलीसर्विसेज, टाटा ब्लूस्कोप, टाटा प्रोजेक्ट्स, जेमिपोल, हिमालया स्टील मिल सर्विसेज, बियरिंग्स डिविजन, ग्र्रुप फायनांस, सेफ्टी, हेल्थ एंड फायर सर्विसेज, आईएसडब्लूपी, टीसीई, टीएसपीडीएल, वोल्टास, मेटल जंक्शन, जमशेदपुर कंटिन्यूअस एनिलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी, एचआरएम डिविजन, टिस्को ग्र्रोथ शॉप, ट्यूब्स डिविजन, जुस्को, कोक सिंटर एंड आयरन, सिटिजंस एडवाइजरी काउंसिल, टाटा पावर, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, शेयर्ड सर्विसेज एंड ऑटोमेशन, स्टील मैन्यूफैक्चरिंग डिविजन के अलावा कॉरपोरेट सर्विसेज, रॉ मेटेरियल डिविजन व आरएंडी एंड एसएस सहित अन्य ने भी सस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की.

