जमशेदपुर। 22 जूलाई(हि.स.)
शनिवार को टाटानगर आनेवाली छपरा –कटिहार- टाटा लिंक एक्सप्रेस , एलेप्पी –टाटा एक्सप्रेस और जम्मुतवी –टाटानगर एक्सप्रेस विलंब से चलने की सुचना प्राप्त हुई है। राजेन्द्र-टाटानगर-दुर्ग(दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) ,रांची-हावड़ा इन्टरसिटी एक्सप्रेस ,नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस , अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागंढ इस्पात एक्सप्रेस, और हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस सही समय पर चल रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 12859 मुबई- हावड़ा एक्सप्रेस गीताजंली एक्सप्रेस जिसके टाटानगर में आगमन का समय सुबह 8.15 मिनट है यह ट्रेन बीस मिनट विलंब से चल रही है।
छपरा से चलकर टाटानगर को आने वाली 18182 ङाउन छपरा –कटिहार –टाटा एक्सप्रेस जिसके आने के समय सुबह 6.55 मिनट है यह ट्रेन 3.05 मिनट लेट चल रही हैं। यह ट्रेन सुबह 10 बजे तक टाटानगर पहुंचने की संभावना है।
गाड़ी संख्या 18190 एलेप्पी- टाटानगर एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से चल रही है। इसका आने का समय सुबह 9.30 मिनट था।
वही 18102 जम्मूतवी- से चलकर टाटानगर आनेवाली जम्मुतवी एक्सप्रेस 3 घंटे 40 मिनट देरी से चलने की सुचना प्राप्त हुई है। इसका टाटानगर आने का निर्धारित समय सुबह 10.20 मिनट है




