जमशेदपुर। आदिवासी एसोसिएशन सीतारामडेरा में एसजीएफआई एथलेटिक्स प्रतियोगिता 15 से 17 दिसम्बर तक बोकारो हेतू चयन समिति का एक बैठक आयोजित किया गया था जिसमें पिछले जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर निम्नलिखित एथलीट का चयन किया गया। बालक 14 वर्ष प्रकाश देहरी, आकाश मुण्डा, अबीर, अमन झा, सुनील सुरु मुर्मू, अनिश कुमार, अमीत मुर्मू, बडो सोरेन, सुनाराम मुर्मू, शोबित तथा शामु मुर्मू बालिका 14 वर्ष- फूलो बास्के, सरिता टुडू, जमुना टुडू, निभा कुमारी, यशोदा पातार, रिया कुमारी तथा गंगा मुर्मू। बालक 17 वर्ष- गुलशन मार्डी, नितिन, शुभम कुमार सिंह, अनुज अर्जुन सांडिल, खेला सोरेन, बबलू टुडू, बबलू मांडी, साहेबराम सोरेन मानुसुस मुण्डा, हँसा मुण्डा, रंजीत सिंघो तथा बबलू हेम्ब्रोमद्य बालिका १७ वर्ष- पुष्पलता मुर्मू, दुलारी मुर्मू, पूजा कुमारी, लक्ष्मी मार्डी, प्रीती कुमारी तथा बासमती सोय का नाम का चयन किया गया है। आज के बैठक में एमएन पूर्ती, रविन्द्र नाथ मुर्मू, वीर प्रताप मुर्मू, श्याम कुमार शर्मा, सरवन कुमार, डोबो चाकिया तथा संजीव कुमार उपस्थित थे। आज के बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चयनित टीम के एथलीट अगामी 14 दिसम्बर को झाड़ग्राम-टाटा मेमू से बोकारो के लिए रवाना होगी, लेकीन उससे पहले दिनांक 13 दिसम्बर रविवार को दिशोम जाहेर करनडीह में प्रात 10 बजे उम्र तथा पात्रता पत्र का वेरिफिकाशन किया जाएगा। सभी एथलीट को पासपोर्ट आकार का दो फोटो तथा उम्र प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
