
मनीष कुमार
जमशेदपुर।
लौह नगरी जमशेदपुर स्थित जुगसलाई स्थित रेलवे फाटक पर बनने वाला ओवर ब्रिज लगभग 10 साल से पहेली बना हुआ हैl राजनीतिक दल समय-समय पर आंदोलन चलाकर सरकार व प्रशासन का ध्यान यहां बनने वाले ओवरब्रिज पर आकृष्ट कराते हैं ,आश्वासन भी मिलती है परंतु अब अब तक यहां काम स्टार्ट नहीं हुआ है lलापरवाही झारखंड सरकार की हो या रेलवे की ,सूत्रों की माने तो यहां कभी भी बहुत बड़ा हादसा हो सकता है शायद इसके बाद रेलवे और राज्य सरकार यहां कार्य प्रारंभ करेंगे lसूत्रों की बात माने तो रेलवे फाटक के पास एक मिष्ठान दुकान से कई अधिकारियों के घर में होली व दिवाली बनती हैl स्थानीय कुछ व्यापारी अतिक्रमण मुक्त होने से नुकसान में हो जाएंगे इसलिए अधिकारियों को विलंब कराने के लिए तन मन धन से प्रयासरत है अब देखना है कि कुछ लोगों की मुफ्त में होली व दिवाली कहीं कोई बड़ी घटना को अंजाम ना दे देंl साधारण लोगों के अलावा यह रेलवे क्रासिंग का ना बनना ,सबके लिए फायदेमंद हैl यातायात पुलिस यहां अवैध रूप से बड़े गाड़ी को पार कराने के लिए चर्चित रही है अब देखना है कि यहां के सांसद राज्य सरकार वह भारत सरकार किसी अप्रिय घटना घटने के बाद यहां ब्रिज बनाने का काम प्रारंभ करेगी या समय रहते ओवर ब्रिज बनाने का काम प्रारंभ करवाएगी



