
जमशेदपुर ।


प्रखंड ” उपमुखिया संघर्ष समिति ” के तत्वाधान आज पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे को पदभार ग्रहण करने पर उनके कार्यालय में मिलकर उन्हें बुगे प्रदान कर सम्मानित किया गया । बुगे प्रदान करने के बाद वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे से उप मुखियाओं ने शहर में शांति व्यवस्था कायम करने हेतु , विधि व्यवस्था में सुधार हेतु अपना भरपूर समर्थन एवं सहयोग देने की बात कही।
बुगे ग्रहण करने के पश्चात वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने उप मुखिया के सदस्यों को शहर में शांति व्यवस्था कायम करने हेतु समयानुसार जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की बात कही और उन्होंने कहा कि नगर आरक्षी अधीक्षक के साथ मिलकर हम सभी लोग शहर में अमन चैन , भाईचारा का संबंध कायम रखने में सफल होंगे।
इस मौके पर उप मुखिया सुनील गुप्ता, हरीश कुमार, धर्मदास माडी, कुमोद यादव, नीतेश कुमार, उपस्थित थे।

