
जमशेदपुर।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीते दिनों पूरे झारखंड राज्य में 25000 नवयुवक एवं युवतियों को स्किल समिट 2018 के जरिए नौकरी देने की घोषणा स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह में किए थे । जिसे माननीय मुख्यमंत्री ने अपनी योजना व वादे को पूरा करते हुए आज पूरे झारखंड राज्य के सभी जिले में इनॉगुरेल के द्वारा ब्रॉडकास्टिंग कर ऑनलाइन मुख्यमंत्री के जरिए नव युवक युवतियों को नौकरी प्रमाण पत्र सौंपा गया । जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने भी एनटीटी गोलमुरी में 25 नवयुवक युवतियों को नौकरी में लगाने हेतु प्रमाण पत्र शौपे और मुख्यमंत्री के वादे को साकार करने में अहम भूमिका निभाई ।

