जमशेदपुर।
उपायुक्त अमित कुमार द्वारा आज जमशेदपुर उच्च विद्यालय के स्मार्ट क्लास का औचक निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि सीएसआर के तहत् जमशेदपुर उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया गया। विद्यालय में साइंस सेंटर भी है।
आगामी 17 नवंबर को अनिल स्वरूप, झारखण्ड सरकार के सलाहकार एवं पूर्व सचिव, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिले के स्कूल में चल रहे स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया जाना है।
उपायुक्त ने औचक निरीक्षण के पश्चात पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि जिले में 21 स्मार्ट क्लास बनना है, जिसके माध्यम से बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान किया जा सके। इस क्रम में आज उपायुक्त द्वारा जमशेदपुर हाई स्कूल का निरीक्षण किया गया




