जमशेदपुर.
उत्पाद विभाग के द्वारा अवैध रुप से शराब पीने और पिलाने के खिलाफ आज फिर शहर के विभीन्न भागों में कार्रवाई की गई ।इस दौरान लगभग 7 शराबियो को पकड़ा गया । इसके अलावे 200 लीटर देशी शराब को भी जब्त किया गया।
इस सदर्भ में उत्पाद विभाग के आयुक्त क्षितीज मिंज ने बताया कि पर्व के अवसर पर जिला के उपायूक्त के आदेश पर शहर के बारीडीह ,बागुनहातु बिरसानगर सहित कई अवैध शराब के अड्ड़े में छापे मारे गए । इस दौरान पीने और पिलाने वालो मे 7 लोगो को गिरफ्तार किया गया। इस के अलावे 200 लीटर शराब को भी नष्ट किया गया।
