
जमशेदपुऱ.।


एम जी एम अस्पताल मे पिछले सात दिनो से अपना ईलाज करा रही एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर उसकी पति ने अपनी मां ,बहन ,भाभी और चाची पर डायन जोगन कर मार देने का आरोप लगाया है।यही नही मृतका के बच्चो ने भी अपनी दादी .चाची पर यही आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती मे किराया के मकान मे रहने वीले परमानंद रडक ने अपनी पत्नी रिकी देवी के तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए जमशेदपुर कै एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया । जहा ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । महिला की मौत की सुचना पर मृतका के परिजन वहां एकत्र हो गए.। इस दौरान उसके पति ने रोते रोते कहा कि आखिर मेरी मां ने
मेरी पत्नी को डायन जोगन कर खा लिया।
मृतका के पति परमानंद रजक ने कहा कि पारिवारिक विवाद होने के कारण वह अपने परिवार के साथ मानगो के गुरुद्वारा रोड छोड़कर साकची के गुरुद्वारा बस्ती मे आकर रहने लगा । इस दौरान मेरी पत्नी का ईलाज सभी जगहो पर कराया गय। अतं मे कोलकोता गया । लेकिन नतीजा कुछ भी नही निकला अतं मे थक हार कर मै झाड़ फुक करवाने लगा । झ़ाड फुक के दौरान मुझे पता चला कि मेरी पत्नी को मेरी मां ने डायन डोगन करा कर तबीयत खऱाब कर दी है। झाड़ फुक के दौरान पता चला कि मेरे पिता जी की आत्मा आती है । उसी आत्मा ने कहा कि तुम्हारी मां ने कहा कि इसे अपने साथ से जाओ।
वही मृतका की बेटी गुनगुन ने रोते रोते कहा है कि उसकी मां को उसकी दादी ने डायन करके मार दिया है।

