जमशेदपुर।
जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज के टर्मिनेट किये गए इंटरमिडीयट शिक्षको का मामला तुल पकड़ने लगा है.। इस मामले को लेकर आज हटाया गया शिक्षको ने काला बिल्ला लगाकार विरोध प्रदर्शन किया । हटाये गए शिक्षको का आरोप है कि कॉलेज के प्रार्चाय डॉ एस एस रज्जी ने साजिश के तहत इंटरमिडीयट शिक्षको को हटाया है। ताकि वे अपने लोगो को शिक्षको को भर्ती कर सके।शिक्षको ने कहा कि आज कोल्हान विश्व विधालय के स्थापना दिवस है और हमलोग के द्वारा काला बिल्ला लगाकर विरोध दिवस मनाया जा रहा है। वही हटाये गए महिला शिक्षक सीमा सिह ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने तो 6 माह पढा लिया और क्लास के बदले पैसा की मांग की गई तो कॉलेज के प्रार्चाय ने हमलोगो को निकाल दिया ।जब तक हमलोगो को बहाल नही किया जाएगा..तब तक हमलोग दुसरे इंटरमिडीयट शिक्षको को बहाली नही होने देगे। इस दौरान किसी तरह कोई भी अप्रिय घटना होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन पर होगी। गौरतलब है कि जमशेदपुर के कॉपरेटिव कॉलेज के इंटरमिडीयट के बच्चो को पिछले 6 माह से पढा रहे24 शिक्षको को कॉलेज प्रबंधन ने हटा दिया है। और इन शिक्षको ने पिछले एक माह इस मामले को लेकर अंदोलन कर रहे है।
