
आतंकवाद का फूँका पुतला ।


जमशेदपुर।
हर हर महादेव संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में आज अमरनाथ यात्रियों पर किये गए हमले के विरोध में मशाल जुलुश निकाला गया व शहीद चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। साकची jnac ऑफ़िस के समीप से निकले जुलूस में काफी संख्या में युवा व प्रबुद्धजन शामिल थे।
सभी आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद ,पाकिस्तान हाय हाय के नारे लगा रहे थे । सभी लोग काफी दुखी व आक्रोशित थे। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आतंकवादियों के मंसूबो पर भक्ति भारी पड़ेगी । । अमरनाथ दर्शन को जानेवालो के हौसले कम नही होंगे सारा देश एकजुट है और मरनेवाले व घायलों के प्रति हम सभी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी करवाई व निर्णायक कठोर करवाई की मांग भारत सरकार से करते है।हम देश मे अमन चैन चाहते है इसका मतलब हम कमजोर नही है हमारे देश के सैनिको को खुली छूट दी जाए ।देश पूरी एकता से मृतक व घायलों के परिवार के साथ है।कायरता पूर्वक छिप छिप के हमला करनेवाले और इनके पीछे जो लोग है सरकार उनपर कड़ी कार्रवाई करे।
उन्होंने कहा कि इस घटना पे पूरा देश एकजुट है । सभा को धनुर्धर तिर्पाठी,राजीव कुमार,वरुण जी,परमजीत सिंह काले,व पप्पू राव ने भी संबोधित किया।
मशाल जुलुश में मुख्य रूप से संघ के अध्य्क्ष राजू मारवाह,पी एन पांडेय, वरुण कुमार ,मनोज कांवटिया,मुन्ना अग्रवाल,सोनू बिंद्रा राजीव कुमार,धनुधर तिर्पाठी, गुरदीप सिंह पप्पू,असीम पाठक,शांति देवी,दाशरथि,अशोक,राजेश कुमार,अखलेश पांडेय,पप्पू सिंह,संदीप,जुगुन पांडेय,पप्पू रॉव,सैलेश गुप्ता, प्रेमचंद भगत,प्रिंस सिंह, विभाष,घनश्याम,दीपक सिंह,रिंकू सबलोक,अजित, राधे,कुंदन,मनीष,गौतम दुबे,निर्मल दीक्षित,किशोर ओझा,संजय मुखी,भोले कालिंदी,रिया मित्रा,परमिला देवी,परमजीत सिंह काले,हरजीत गंभीर,उपेंद्र कुमार,हरजिंदर सिंह निकके, सर्वजीत सिंह ,अभय शुक्ला,,सुनील दत्ता,काली शर्मा,अभिषेक पांडेय,विनोद भिरबरिया,पिंटू साव,बीरबल,अजय,शक्ति,राहुल,पिंटू,सौरभ,प्रकाश,ललन पांडेय,मनोज,अमरेंद्र,सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

