
घाटशिला मे गैता से महिला की हत्या


जमशेदपुऱ।
पूर्वी सिहभुम जिला के घाटशिला अनुमंडल के डुमूरिया थाना क्षेत्र स्थित डुमूरिया गांव में गुरुवार की रात ज्योतिंद्र कर्मकार नामक व्यक्ति ने अपने साली सलमा मुरमू एवं अपनी पत्नी को गैता से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी साली सलमा मुर्मू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई एवं पत्नी को गंभीर अवस्था में डुमरिया अस्पताल ले जाने के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया।वही घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर UCIL अस्पताल में ऱखवा दिया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और साली उसके मां- पिता जी के खिलाफ रोज भ़ड़काती थी। इस कारण प्रतिदीन घर मे झगड़ा होता था। उसी क्रम में सरहुल पर्व मनाने के बाद घर पहुंचा तो फिर पत्नी और साली ने मां – बाप की बुराई करने लगी। उसके बाद मुझे रहा नही गया।मैने घर के आंगन मे रखे गैता से दोनो पर हमला कर दिया।

