
जमशेदपुर। बॉलीवुड अदाकार श्रीदेवी का दुबई में शनिवार देर रात निधन पर साकची निवासी सिने तारिका माघुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि विख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन पर वे तो दुखी हैं ही लेकिन लाखों फैंस का दिल भी टुटा हैं। वो फिल्म जगत की ऐसी अदाकारा थीं जिन्होंने अपने कॅरियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए और यादगार परफॉर्मेंस दीं। दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

