जमशेदपुर।
मानगो पुलिस ने अब्दुल मजीद हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है। उनके साथ अन्य 5 अपराधी भी पकड़े गए है। सभी किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एक जगह एकत्रित हुए थे। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर सभी को पकड़ लिया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया।
इस सदर्भ में एस एस ( सीटी ) चंदन झा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मानगो मे छापामारी कर 6 लोग को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार करने का बाद जब उनलोगो के पुछताछ किया गया उसमे से एक सद्दाम हुसैन निकला । उसने स्वीकार किया है कि वह अब्दुल मजीद की हत्या उसने अपने साथियो के साथ मिल कर किया था। उन्होने कहा कि वे पुछताछ मे स्वीकार किया कि वे किसी घटना को अंजाम देने वाले थे।पकड़े गए अपराधकर्मियो के पास से पास से 1 देशी पिस्तौल, 2 देशी कटटा, 2 मोटरसाईकिल और 6 मोबाइल बरामद किए गए।


