
जमशेदपुर।


अखिलेश सिंह के पिता चंद्रगुप्त सिंह पर चार पांच की संख्या में आये अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गये. घटना में चंद्रगुप्त सिंह के साथ बैठे प्रफुल्ल कुमार को बाया पैर के घूटना के नीचे गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच लाया गया है. प्रफुल्ल कुमार बिरसानगर रेडियो मैदान पूजा कमेटी के अध्यक्ष है. फायरिंग के दौरान चंद्रगुप्त सिंह अपने आप को सुरक्षित करते हुए घर के पास गैरेज में जा कर छुप गये. इसी दौरान चंद्रगुप्त सिंह के अंगरक्षक अनिल सिंह की ओर से भी दो राउंड फायरिंग किया गया. फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भागने के क्रम में बिरसानगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाला अमन सिंह को पकड़ा लिया है. उसे सिदगोड़ा पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना लेकर चली गयी है. घटना सिदगोड़ा रोड नंबर 28 क्वार्टर नंबर एक के पास की है. पुलिस को घटना स्थल से दो 9 एमएम के लोडेड मैग्जिन और एक खोका बरामद किया है

