
जमशेदपुऱ।


भारत अंडर -19 टीम के बाये हाथ के स्पिनर गेंदबाज अनुकूल राय आज पूर्वी सिहभुम के उपायुक्त कार्यलय पहुंचे। उनके साथ किक्रेटर सौरभ तिवारी भी मौजुद थे। जिले के उपायुक्त अमीत कुमार ने अपने सभा कक्ष अनुकूल को बुलाकर शाल उढाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
उन्होने कहा कि अनुकूल का हमारे जिले से सबंध रहा है। उनका प्रदर्शन हाल के दिनो अंडर -19 विश्व कप मे काफी अच्छा रहा है। उसी के कारण जिला प्रशासन के द्वारा अनुकूल को सम्मानित किया गया है। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही सपंन्न हुए विश्व कप अंडर -19 में भारत ने आस्ट्रलिया को हराकर विश्व विजेता बना था। उस टीम का हिस्सा झारखंड के अनुकूल राय भी थे। अनुकूल ने पुरे मैंच के दौरान 14 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने का श्रेय है।

