
जमशेदपुर।

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व् अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘नमो फोर युवा’ जमशेदपुर महानगर के अध्य्क्ष मनोज बाजपेयी के नेतृत्व किया गया जिसमें युवा मोर्चा के हजारो कार्यकर्त्ता मशाल जुलुश की शक्ल में साकची शीतला मंदिर से जुलुस निकाल कर साकची गोलचक्कर पहुंचे।कार्यक्रम में विशेस रूप से झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी,मंत्री अमर बाउरी जी,भाजयुमो के प्रदेश अध्य्क्ष अमित कुमार जी शामिल हुए। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री शाम साढ़े छह में कार्यक्रम स्थल पहुँचे । जहाँ सर्वप्रथम माता शीतला मंदिर में पूजार्चना कर आशिष ग्रहण कर राज्य के उन्नति की प्रार्थना की । डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने की दिशा में जनजागृति हेतु आयोजित मशाल जुलूस का माननीय मुख्यमंत्री ने मशाल प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।इस अवसर पर उन्होंने कहा की युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति है युवायों में अनुसाशन बहुत जरूरी है किसी भी राज्य और देश की दशा और दिशा बदलने में युवाओं की अहम् भूमिका होती है युवाओं को अपनी सामाजिक जिमेवारियो को निभाने हेतु आगे आना होगा।मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि किसी भी राज्य की व्यवस्था वहां के युवाओं की जिमेवारी होती है राज्य सरकार युवाओं के लिए काम कर रही है वर्तमान में सरकार युवाओं के उत्थान के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है जिस से युवाओं को रोजगार और नॉकरी के अवसर मिलेंगे।भजयुमो के प्रदेश अध्य्क्ष अमित सिंह ने कहा कि युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंन्द जी का नाम उनके आदर्श और सिद्धन्तो के कारण देश ही नहीं विदेशो में भी प्रसिद्ध हुआ और उन्होंने युवाओं के जीवन हेतु आदर्श स्थपित किया,आज के दिनों में युवाओं के कंधे पर देश और राज्य की जिमेवारी है हमें अपने जिमेवारी का निर्वहन कर देश और समाज के उत्त्थान हेतु अपनी जिमेवारी निभानी होगी तभी हम युवा सही मायनों में स्वामी जी के अनुयायी होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार,भाजयुमो के ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष रोहित सिंह,पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी,देवेंद्र सिंह,नंदजी प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,खेमलाल चौधरी,गुरदेव सिंह राजा,कुलवंत सिंह बंटी,भूपेंद्र सिंह,अनिल मोदी,गुंजन यादव,भरत सिंह,विमल जालान,अंकित आनंद,विमल बैठा,प्रीति सिन्हा,मीना प्रयाद, रिया मित्रा,पप्पू मिश्रा,श्रीराम प्रसाद,प्रोबिर चटर्जी राणा,ध्रुव मिश्रा,हेमन्त साहू, के अलावे भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के पप्पू सिंह,शैलेश गुप्ता,अमर सिंह,उमेष पांडेय,लिप्पू शर्मा,हेमंत साहू,प्रदीप मुखर्जी,धनञ्जय रॉय,चिंटू सिंह पप्पू रॉव, विजय तिवारी,विनोद राय,श्याम अग्रवाल,मोंटी अग्रवाल,अनुज कुमार विनय तिवारी,अनमोल वर्मा,म्यूजिम मुखी,रंजीत पांडेय,विकास शर्मा, विभिन्न मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में पहुँचे हज़ारों की संख्या में उत्साही कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

