Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जबतक सूरज-चाँद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा के नारों गूंजा जमशेदपुर
Top Stories

जबतक सूरज-चाँद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा के नारों गूंजा जमशेदपुर

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 24, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
● भाजपा द्वारा निकाले गए अटल जी के अस्थिकलश यात्रा को शहर ने नम आँखों से दी विदाई
● जिस मार्ग से गुज़री यात्रा, विभिन्न संगठनों ने बरसाए फ़ूल
● भाजपा के 5 हज़ार कार्यकर्ताओं समेत हजारो से अधिक लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
● भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुआई में पोस्टरों और फूलों से सजे वाहन पर निकली “अस्थि कलश” यात्रा
● शुक्रवार को घाटशिला के मउभंडार स्थित स्वर्णरेखा नदी में भाजपाई विसर्जित करेंगे अस्थियाँ
जमशेदपुर।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की ‘अस्थि कलश यात्रा’ रांची से 11 बजे चली कोल्हान के चौका में 4 बजे यात्रा पहुँची, जमशेदपुर में खरखाई पुल से बिस्टुपुर में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार को अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों में ऐसा जोश देखने को मिला कि सभी वर्ग के लोग अस्थि कलश यात्रा के साथ-साथ चलते देखें गए। आदित्यपुर पुल होते हुए सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव द्वारा अस्थि कलश गुरुवार शाम को जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को सुपुर्द किया गया। सम्मानपूर्वक पुष्प मालाओं और अटल जी के फ़ोटो से सुसज्जित वाहन पर अस्थि कलश अधिष्ठापित करने के बाद बिष्टुपुर विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा  होते हुए जिला भाजपा कार्यालय साकची पहुँची और इसके पश्चात भाजपा के साकची स्थित जिला कार्यालय पहुँचकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गयी। इस बीच हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों की भीड़ साथ-साथ चली। श्रद्धांजलि सभा में अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करने के लिए दलीय दीवारों के बंधन को तोड़ते हुए अन्य पार्टियों, दलों और संस्थाओं के लोग भी शामिल हुए। शाम आठ बजे से रात ग्यारह बजे तक आमजनों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा कार्यालय के बाहर प्रबंध किए गए थें। पार्टी कार्यालय के बाहर सफ़ेद रंग के बड़े पंडाल का निर्माण हुआ था जिसमें शोक सभा आयोजित हुई। शुक्रवार सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आम लोगों के दर्शन के लिये साकची कार्यालय में ‘अस्थि कलश’ रखी जायेगी। उसके बाद यात्रा घाटशिला की ओर कूच करेगी जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार और रीति-रिवाजों के साथ मउभंडार स्थित स्वर्णरेखा में अस्थि कलश का विषर्जन होगा।
● जबतक सूरज चाँद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा के नारों से गूँजता रहा जमशेदपुर
जिन मार्गों से अटल अस्थिकलश यात्रा गुज़री वहाँ सड़क किनारे खड़े लोग पुष्प वर्षा कर अटलजी को श्रद्घांजलि दे रहे थें। अटलजी अमर रहें, भारत माता की जय, ‘जबतक सूरज चाँद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा’ के नारों से पूरा जमशेदपुर गुंजायमान रहा।
● विभिन्न संस्थाओं ने भी अस्थि कलश यात्रा के सम्मान में बरसाए पुष्प 
अस्थि कलश यात्रा के सम्मान और स्वागत करने को समूचा शहर उमड़ पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावे अनेकों पार्टियों और संस्थाओं के लोगों में भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। यात्रा जिन मार्गों पर गुज़री वहाँ कई संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। इनमें प्रमुख रूप से मारवाडी युवा मंच,खादी बोर्ड के कर्मचारी,अटल सेना,जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स,जायसवाल समाज,मिसन मोदी,दुकानदार संघ साकची,पूर्ब सैनिक सेवा परिषद समेत अन्य संस्थाएँ और उनके सदस्य शामिल थें।
● ऋषि दधीचि की तरह अटल जी की अस्थियाँ भी देश को अखंडता के सूत्र में पिरोयेंगी : दिनेश कुमार 
भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का पूरा जीवन ही देश सेवा को समर्पित रहा। राष्ट्रीय एकता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के उनके उल्लेखनीय योगदान सदैव वंदनीय रहेंगे। कहा कि देशभर में उनके चाहने वालों को उनके देहावसान से दुःख हुआ है। ऋषि दधीचि की भाँति अपना जीवन उन्होंने मातृभूमि की सेवा में लगाया। उन्होंने अटल जी को नमन करते हुए आशा व्यक्त किया की उनकी अस्थियाँ राष्ट्र को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोए रखेंगी।
● इन राहों से गुज़री अस्थि कलश यात्रा : बिष्टुपुर कांतिलाल अस्पताल गोलचक्कर से प्रारंभ हुई अस्थि कलश यात्रा वोल्टास चौक,रीगल चौक,जुस्को चौक,बागे जमशेद,साकची गोलचक्कर,बसंत सिनेमा,जे एन एस सी होते हुए जिला कार्यालय पहुंची, साकची स्थित भाजपा कार्यालय पहुँच श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गयी।
● श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोग विद्युत वरण महतो,समीर उराँव,मेनका सरदार,बुल्लू रानी सिंह,गुरदेव सिंह राजा,राजकुमार सिंह,राजेश शुक्ला,मनोज सिंह,मिथलेश सिंह यादव,देवेंद्र सिंह,राम बाबू तिवारी,चंद्रशेखर मिश्रा,विनोद सिंह,नंदजी प्रसाद,चितरंजन वर्मा,पवन अग्रवाल,भूपेंद्र सिंह,संदीप मिश्रा,बारी मुर्मू,सत्यप्रकाश सिंह,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह,सुनील बारी,शिखा राय चौधरी,पुष्पा तिर्की,अरुण मिश्रा, विमल जालान, पोरेश मुखी, दीपक पारिख,गोपाल जायसवाल,हलधरनारायन साह, अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,काजू सांडिल्य,बिमल बैठा,मोची राम बाउरी सभी मंडल अध्यक्षगण और सभी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: साकची में अंकिता सिन्हा की गज़लों पर झूमा जमशेदपुर, कुश भवन में देर रात तक बजती रहीं तालियां

July 27, 2026

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.