
अजीत कुमार ,जामताङा
कंजेनाइटल माल फार्मेशन नामक जन्मजात विकृति वाले अशोक कुमार को मदद की
आस है। बीमारी का इलाज करने में वह अक्षम है। गिरिडीह जिले के देवरी
प्रखंड के गादी चतरो निवासी अशोक भटकते हुए जामताड़ा पहुंचा। जहाँ देखने
वालो की भीड़ लग गई। अशोक को जन्म से ही यह बीमारी है, उस पर से वह
विकलांग भी है। सरकार द्वारा उसे मदद के नाम पर २०० रुपये पेंसन मिलता
है जो इलाज के लिए नाकाफी है। बीमारी के सन्दर्भ में जामताड़ा सदर अस्पताल
के चिकित्सक डॉ निलेश कुमार ने बताया कि प्रदुषण के गम्भीर प्रभाव अथवा
बैन दवा का गर्भावस्था के दौरान सेवन से ऐसी विकृति आती है। इसका इलाज
सिप्टोमैटिक ट्रीटमेंट या फिर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है।
Comments are closed.