
चाईबासा।


चाईबासा। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने मुहिम छेड़ रखी है। इसी क्रम में जमशेदपुर एसीबी की टीम ने झींकपानी थाना का एएसआई विजय कुमार पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, एएसआई विजय कुमार ने दुर्घटना के एक मामले को समाप्त करने के बदले 30 हजार रिश्वत की मांग की थी। जिससे परेशान होकर रूप सिंह सुंडी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर को लिखित आवनेदन देकर सूचित किया था। रूप सिंह सुंडी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर से लिखित आवेदन में बताया कि मोटरसाईकल से 14 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति के दौरान जख्मी हो गया था और घटना स्थल पर ही डर से अपना मोटरसाइकल छोड़कर भाग गए थे।
इधर, बाद में झींकपानी थाना द्वारा मोटरसाइकिल को घटनास्थल से उठाकर थाना लाया गया था। परिवादी को थाना को थाना से ही जमानत देने एंव मोटरयान निरीक्षक से रिपोर्ट प्राप्त करने के एवज में एएसआई विजय कुमार ने 30 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की थी। वहीं, शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर की टीम ने जाल बिछा कर झींकपानी थाना में तैनात एएसआई विजय कुमार को रंगे हाथों धर दबोजा और कागजी कार्यवाई के बाद अपने साथ जमशेदपुर ले गई।

