चाईबासा ।
गोईलकेरा मे कोल्हान प्रमंडल के रेजर -सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह हत्याकांड का खुलासा जिला पुलिस के द्वारा कर दिया गया। इस मामले मे पूलिस मे रेजर के चालक सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबीक इस घटना को अंजाम पैसा लुटने के मकसद से 6 लोगो ने चालक के साथ मिलकर की थी।और रेजर की हत्या के बाद उनके पास मौजुद 10 लाख रुपये के लुट ली गई थी। इस मामले मे चार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारे जा रहे है।
इस सदर्भ मे पश्छिम सिहभुम के एस पी माईकल राज ने कहा कि गोईलकेरा मे बीते दिनो रेजर की उनके आवास मे अज्ञात अपारधियो के द्वारा गोली मार हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस रेजर के चालक मनोज भुईया को शक के आधार पर पकड़ा। कड़ाई से पुछाताछ मे उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि रेजर की हत्या 10 लाख रुपये लुटने के दौरान किया गया था। इस दौरान उसके साथ अन्य 5 साथी भी मौजुद थे। उसी आधार पर पुलिस ने चेतन लकड़ा को पकडा। उन्होने कहा कि इस घटना को अंजाम लुट के दौरान दिया गया था। उन्होने कहा कि अभी चार अभियुक्त की गिरफ्तारी बाकी है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
गौरतलब है कि गोईलकेरा मे कोल्हान प्रमंडल के रेजर -सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की हत्या गोली मार कर उनके आवास मे कर दी गई थी। इस दौरान अपराधियो ने उनके पास से 10 लाख रुपये भी लुट लिये थे।
