कोल्हान पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रैली एवं विशाल सभा का आयोजन कांग्रेस भवन चाईबासा में किया गया सभा का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने किया मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार एवं रघुवर सरकार में ना हमारा भूमि सुरक्षित है , ना रोजगार , ना इज्जत आबरु ही सुरक्षित है यह सरकार ट्विटर और whatsapp की सरकार है , हर चुनाव के दौरान मंदिरों में मांस के टुकड़े मिलते हैं और चुनाव के बाद यह चमत्कार बंद हो जाता है ये लोगों में विद्वेस फैलाते हैं , किसानों की बीमा सरकारी स्तर पर होना चाहिए परंतु मोदी सरकार ने प्राइवेट पर जोर दिया यह लोग को नहीं देने की मंशा है तमरिया / तामडिया को एसटी में शामिल करने हेतु गुलाम नबी आजाद अगले सत्र में यह आवाज संसद में उठाएंगे , 10 सूत्रीय मांगों पर आज की सभा में भी चर्चा रखी गई मानकी मुंडा के भूमि राजस्व वसूली के अधिकार को भाजपा समाप्त कर रही है इसकी बिरोध का आह्वान किया गया, तृतीय एवं चतुर्थ संवर्ग में नौकरी को आउट सोर्स करना बंद करने की मांग रखी गई, कोल्हान के जिला परिषदो को शीघ्र संविधानिक अधिकार प्रदान करने की मांग रखी गई, कोल्हान- पोड़ाहाट के मजदूर किसान बेरोजगारों का पलायन रोका जाए तथा सूखा राहत योजना प्रारंभ करने की मांग भी रखी गई, साथ ही तामड़िया गोड ग्वाला की खतियान विसंगति को दूर करने की मांग भी रखी गई, 126 आदिवासी मूलवासी गांव का विस्थापन दीशाउली संस्कृति पारंपरिक व्यवस्था को अक्षुण रखा जाए, सरना धर्म कोड कॉलम लागु किया जाए, 18 लीज लाइसेंस माइन्स की रद्द प्रक्रिया को पुनह बहाल की जाए, सभी को राशन कार्ड मिले कोल्हान पोड़ाहाट में निर्मित जल मीनार को शीघ्र चालू करने की बात भी रखी गई, कोल्हान पोड़ाहाट में औद्योगिक हब के नाम पर मानकी मुंडा व ग्राम सभा से सहमति को आवश्यक बनाने बनाए जाने की मांग भी रखी गई, पूर्व की तरह इसे लागू करने की बात भी रखी गई, ग्रामीण स्वास्थ, आंगनबाड़ी में कटौती पर इसहमती व्यक्त किया , सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर बच्चे ias ips बनते थे आज bjp सरकार प्राइवेट स्कूल पर बहुत जोर दे रही हैं यह देश के लिए ठीक नहीं है , इनकी मंसा सत्ता में हर हाल में आने की होती है इसके लिए भारत को जलाने से भी नहीं चूकते परंतु कांग्रेस हर हाल में इसे होने नहीं देगी rss वालों का बहुत बड़ा आरक्षण के प्रति इनकी चाल हो रही है यह कभी भी आरक्षण खत्म करने के लिए धावा बोल देंगे , यह सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन rss में एक भी महिला को नहीं रखते हैं यह महिलाओं के प्रति कैसी श्रद्धा की बात करते हैं, खाने के सम्मान में दवा में रेल के टिकट में दाम बढ़ाया गया यह बढ़ोतरी का प्रतिशत 30% के करीब होता है जो घोर अन्याय जैसा लग रहा है , 40 हजार करोड़ के डिफॉल्टर मंत्री वाई के चौधरी जी के पास है इन्हें क्यों नहीं पकड़ते विजय माल्या आंखो के सामने से विदेश भाग गए क्यों नहीं पकड़ती जब छोटे किसान ट्रैक्टर, व्यवसाय के लिए लोन लेते हैं उनकी बकाया नहीं जमा करने की स्थिति में उन्हें केस में फंसा कर जेल में डाल देते हैं यह है मोदी और भाजपा फंडा इस पर सावधान रहने की आवश्यकता है lकोल्हान की भलाई और झारखंड का भलाई के लिए स्थानीय नीति जरूरी है लेकिन रघुवर दास मुख्यमंत्री टालमटोल कर रहे हैं, गोलवलकर और हेडगेवार की विचारधारा देश के लिए और राज्य के लिए बहुत ही हानिकारक है कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु , देबू चटर्जी अशोक चौधरी डी एन चांपिया, दुलाल भुइयां आनंद बिहारी दुबे , चांदमनी बालमुचू , संजय सिंह आजाद , गीता सुंडी बृजेंद्र तिवारी , संजय घोष,मन्नु दास, सुरेश सोय, लक्ष्मी पुर्ती, राजेंद्र पूर्ति , उपेंद्र सिंकु एवं संचालन राहुल आदित्य ने किया
2.मांगो गांधी मैदान में आज एक समाजिक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय कुमार ने कहां की गरीबी मिटाने के लिए हर वर्ग के सक्षम लोगों को एक गरीब की मदद करनी चाहिए या एक जरुरतमंद की मदद करनी चाहिए lइससे अच्छा पुन्य का कार्य कोई नहीं है, उन्होंने कहा कि सारे सक्षम व्यक्ति की सोच अगर सकारात्मक हो जाए तो हर जरुरतमंद इंसान की मदद हो सकेगी इस सभा का आयोजन एक ngo माय कंट्री इस माय फैमिली ने किया था जिसके संचालक मोहम्मद शमीम थेl इस सभा में कुछ चिन्हित जरूरतमंद इंसानो को गुलदस्ता एवं साल से नवाजा गया अथवा एक इंसान को एक रिक्शा चलाने के लिए दी गई जिससे वो अपना जीवन यापन सही ढंग से कर सके lइस सभा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री नट्टू झा ,बाबर खान ,आस्तिक महतो ,आनंद बिहारी दुबे ,फिरोज खान एवं अन्य मौजूद थे
