चाईबासा
जिला के जगन्नाथपुर प्रखण्ड के जेतीया थाना क्षेत्र में बैल चुराने के आरो प एक ही परिवार तीन लोगो की पीट पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस अभी तक शव के पास नही पहुंच पाई है। पुलिस रविवार को उक्त क्षेत्र मे जाकर शव लेकर आएगी । वही स्थानिय थाना मे बज्रमोहन लांगुरी के द्वारा 13 ग्रामीणो के विरुद्द ममाला दर्ज कराया गया है। मृतक मे सुकरा कोड़ा(30),संनातन लागुरी(32),और सुरजा लागुरी (25) शामील है। इनमे सनातन और सुरज दोनो सहोदर भाई है।
इस सर्दभं मे जेटेया थाना प्रभारी सहदेव टोप्पो ने बताया कि पुलिस को शनिवार को शाम को सुचना मिली कि 24 मार्च को गांव के लोगो ने बैल चुराने के आरोप मे तीन लोगो की हत्या पीट पीट कर दी। हत्या के बाद तीनो के शव को जंगल फेक दिया गया है। वही इस मामले मे 13 ग्रामीणो के विरुद्ध थाना मे हत्या का मामला दर्ज किया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शव के पास पुलिस आज नही पहुंच पाई है। रविवार को जंगल से शव को लाया जाएगा। उसके बाद ही इस मामले मे कुछ कहा जा सकता है।
