
चाईबासा।
जिला पुलिस ने बंदगांव थाना क्षेत्र से एक नक्सली को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है उसके निशानदेही पर पुलिस ने काफी संख्या मे हथियार बरामद किया है। इसके अलावे पकडाये नक्सली सहित 7 लोगो के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।और लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
इस सर्दभ मे पश्चिम सिहभुम के एस पी माईकल राज ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बंदगाव थाना क्षेत्र से सोनुवा थाना क्षेत्र कामरोरा टोला के रहने वाले जोहन बरसो उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया है। उसके पुछताछ के आधार पर 315 के 8 रायफल,दो नाली बंदुक -4,कारबाईन-2, कारवाईन मैग्जीन -4 , विस्फोटक -200 गुणा 125= 25 किलो का बरामद किया गया है।
उन्होने कहा कि वही इस मामले मे सलीम के अलावे अन्य 6 को अभियुक्त बनाया गया है। जीदन गुड़िया , शनिचार सुरीन, मंगरा लुगुन,,अमर गुड़िया,मार्शल गुड़िया, थोमस हेम्बरम के नाम पर बंदगाव मे मामला दर्ज कराया गया है।

